Search

 
 
 

लातेहारः पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या  की आशंका

मृतक की पहचान पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुंटार गांव निवासी सुकन भुईयां के पुत्र चंदन भुईयां (27 वर्ष) के  रूप में की गयी. पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए हत्या सहित सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है.
 

Latehar : लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के छेंचा पंचायत स्थित पुटूवागढ़ जंगल में पेड़ से लटकता एक युवक का शव मिला. स्थानीय लोगों की सूचना पर बरवाडीह थाना प्रभारी अनुराग कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बरामद किया. घटना सोमवार शाम की बताई जाती है. पुलिस ने शव को मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया.

https://lagatar.in/bjp-is-completely-incapable-of-distinguishing-between-real-and-fake-irfan-ansari 


मृतक की पहचान पलामू जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के हुंटार गांव निवासी सुकन भुईयां के पुत्र चंदन भुईयां (27 वर्ष) के  रूप में की गयी. उसे एक छोटा बच्चा है. पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए हत्या सहित सभी पहलुओं पर गहराई से जांच कर रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही