Search

 
 
 

लातेहार : रेलवे ट्रैक से युवक का शव बरामद

 
Latehar: सोमवार की सुबह लातेहार रेलवे स्टेशन के पोल संख्या 217/ 17 के पास रेलवे ट्रैक से एक युवक का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया गया. युवक की पहचान रेलवे स्टेशन डुरुवा निवासी परवेज अंसारी (36) के रूप में की गई. परिजनों को आशंका है कि परवेज की हत्या कर शव रेलवे लाइन पर फेंक कर आत्महत्या का रूप दे दिया गया है. रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना पर कुछ देर तक डाउन रेलखंड पर परिचालन बाधित रहा. सूचना मिलने पर आरपीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेलवे ट्रैक से शव को हटाया. इसे भी पढ़ें :राज्यसभा">https://lagatar.in/uproar-over-suspension-of-mp-sanjay-singh-dhankhar-holds-meeting-with-leaders-of-various-parties/">राज्यसभा

सासंद संजय सिंह के निलंबन पर हंगामा, धनखड़ ने विभिन्न दलों के नेताओं के साथ बैठक की

परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

मृतक के भाई इरशाद अंसारी ने बताया कि रविवार की रात तकरीबन नौ बजे परवेज अंसारी को दो युवकों के साथ रेलवे फाटक के उस पार शराब पीते देखा गया था. युवक की मौत के रेल हादसा से हुई या उसने आत्महत्या की या फिर कोई उसकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक में फेंक दिया, इसे ले कर यहां चर्चा का बाजार गरम है. सदर थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सूचना मिलने पर सदल बल घटनास्थल पहुंचे. उन्होने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेजा. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें :बेरमो">https://lagatar.in/bermo-gate-road-jam-removed-after-30-hours-agreement-made-on-job-and-compensation-to-the-dependent/">बेरमो

: 30 घंटे बाद गेट-सड़क जाम हटा, आश्रित को नौकरी व मुआवजा पर बनी सहमति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही