Search

 
 
 

लातेहार: खेत से शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

 
Latehar: लातेहार जिला के सदर थाना क्षेत्र के चंदनडीह ग्राम निवासी तुल्लु पांडेय का शव खेत से बरामद किया गया हैं. शव मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. लोग इस घटना से स्तब्ध रह गये. हालांकि स्थानीय लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल लाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉ. अखिलेश्वर प्रसाद ने कहा कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही चल पायेगा. शव बरामद होने की सूचना पर मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा व सांसद प्रतिनिधि विनीत मधुकर सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली. उन्होंने पुलिस से घटना की गहन जांच कर आगे की कार्रवाई करने का आग्रह किया. मौके पर प्रमोद पांडेय, अमरजीत सिंह, विशाल भास्कर, नरेंद पांडेय व प्रदीप राम समेत कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ेंBreaking">https://lagatar.in/breaking-ed-raids-the-hideout-of-abu-dojana-who-was-close-to-lalu-yadav-in-kadru-ranchi/">Breaking

: रांची के कडरू में लालू यादव के करीबी रहे अबू दोजाना के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही