Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः क्षत्रिय गौरव एकता मंच की रांची रैली को सफल बनाने का निर्णय

पूर्व सांसद सुनील सिंह ने कहा कि  इस रैली में पूरे झारखंड से क्षत्रिय समाज के लोग जुटेंगे और अपनी चट्टानी एकता का परिचय देंगे. क्षत्रिय गौरव एकता मंच के प्रदेश संयोजक प्रवीण सिंह ने कहा कि झारखंड में पहली बार खुले मैदान मे क्षत्रिय समाज की रैली हो रही है.
Advertisement
Advertisement

Latehar : क्षत्रिय गौरव एकता मंच समाज के अधिकारों की रक्षा व एकजुटता के लिए रांची में 15 मार्च को रैली का आयोजन किया गया है.  रैली में लातेहार जिले से बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे. इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसी क्रम में लातेहार शहर के बानपुर मुहल्ला में सेवानिवृत्त शिक्षक रामजनम प्रसाद सिंह के आवासीय परिसर में मंच की बैठक सरयू प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई.


बैठक में समाज के लोगों से रैली को ऐतिहासिक बनाने को की अपील की गयी. पूर्व सांसद सुनील सिंह ने कहा कि  इस रैली में पूरे झारखंड से क्षत्रिय समाज के लोग जुटेंगे और अपनी चट्टानी एकता का परिचय देंगे. क्षत्रिय गौरव एकता मंच के प्रदेश संयोजक प्रवीण सिंह ने कहा कि झारखंड में पहली बार खुले मैदान मे क्षत्रिय समाज की रैली हो रही है.  इसमें क्षत्रिय समाज को हुए राजनीतिक, आर्थिक व सामाजिक रूप से नुकसान पर चर्चा होगी.


उन्होंने बताया कि रैली में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह व वैशाली की सांसद लवली आंनद सहित कई गणमान्य लोग भाग लेंगे. बैठक में पूर्व सिविल सर्जन डॉ एसके सिंह, पूर्व डीडीसी सुरजीत कुमार सिंह, जय कुमार सिंह, लाल कौशल नाथ शाहदेव, अरुण सिंह, नंदु सिंह, संजय सिंह, राजू सिंह, अनिल सिंह, महेंद्र सिंह, भानु प्रताप सिंह, अमरजीत सिंह, उदय भानु, आनंद सिंह, आलोक सिंह, धीरू सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही