Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः चंपा घाटी में बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, 7 लोग घायल

बोलेरो चालक अंकित ने बताया कि गाड़ी चंपा घाटी में उतर रही थी, इसी दौरान ब्रेक फेल हो गया और बोलेरो दुर्घटनाग्रस्ता हो गयी. स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.
Advertisement
Advertisement

Latehar : लातेहार  जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र की चंपा घाटी में सोमवार को एक बोलेरो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्तष हो गयी. इस दुर्घटना में बोलेरो पर सवार सात लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, बोलेरो (जेएच 05डी-4861) से कुछ लोग छत्तीसगढ़ के कुसमी से चंपा ग्राम में भगत सुरेश के पास इलाज के लिए आए थे. इलाज करा कर वे लोग लौट रहे थे.


बोलेरो चालक अंकित ने बताया कि गाड़ी चंपा घाटी में उतर रही थी, इसी दौरान ब्रेक फेल हो गया और बोलेरो दुर्घटनाग्रस्ता हो गयी. स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. घायलों में अशोक रवनी,  बिन्दाया राम, विनोद राम, राजकुमार कच्छप, गीता नागेसिया, बंसती कच्छप व चन्दावती देवी शामिल हैं. सभी का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. बाद में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को रेफर कर दिया गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही