Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सत्रह एकड़ जमीन विवाद में हुई थी हत्या, पांच गिरफ्तार

Ranchi: खूंटी पुलिस ने कर्रा थाना इलाके में हुए हत्याकांड का मामला सुलझा लिया है. इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम विकास महतो,विनोद महतो, रामप्रसाद महतो, सिकंदर महतो और रामू महतो है. गिरफ्तार सभी आरोपी खूंटी जिला के कर्रा थाना इलाके के टिमड़ा गांव का रहने वाले हैं.

पुलिस ने एक बाइक और एक देशी कट्टा बरामद किया है. पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि सत्रह एकड़ जमीन की विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया था. जमीन में हिस्सा नहीं मिलने के कारण यह कदम उठाना पड़ा.

आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को शुकरा महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वहीं उसके बेटे पर भी गोली चलाई गई थी, जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया था. इस छापेमारी दल में तोरपा एसडीपीओ, खूंटी थाना प्रभारी, जरियागढ़ थाना प्रभारी और कर्रा थाना की पुलिस शामिल थी. फिलहाल गिरफ्तार सभी लोगों को जेल भेज दिया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही