Search

 
 
 

खाड़ी युद्ध, US ट्रेड डील पर राहुल गांधी ने कहा, नरेंद्र मोदी ब्लैकमेल हो चुके हैं, वे Compromised हैं

राहुल गांधी ने कहा कि  ये सभी जनता से जुड़े जरूरी मुद्दे हैं, इसलिए हम इन मुद्दों पर संसद में चर्चा करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार इस पर चर्चा नहीं करा रही.
 

New Delhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज संसद परिसर में मीडिया से कहा कि नरेंद्र मोदी ब्लैकमेल हो चुके हैं. आरोप लगाया कि वे Compromised हैं, इसलिए संसद से भाग गये हैं.  राहुल गांधी ने कहा कि अब वो सदन के अंदर नहीं आ पायेंगे.

 

 

राहुल गांधी ने कहा कि पश्चिम एशिया में Paradigm shift करने की लड़ाई चल रही है, जिससे भारत की अर्थव्यवस्था को बहुत नुकसान होने वाला है.

 

राहुल ने कहा कि पश्चिम एशिया एक जरूरी मुद्दा है, क्योंकि उसका असर तेल की कीमत और भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा. लेकिन मोदी ने अमेरिका से ट्रेड डील साइन कर ली है. 

 

इस क्रम में राहुल गांधी ने शेयर मार्केट का जिक्र करते हुए कहा कि हमने स्टॉक मार्केट का हाल देख लिया है. चेतावनी दी कि देश को जबरदस्त चोट लगने वाली है.

 

राहुल गांधी ने कहा कि  ये सभी जनता से जुड़े जरूरी मुद्दे हैं, इसलिए हम इन मुद्दों पर संसद में चर्चा करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार इस पर चर्चा नहीं करा रही.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही