Search

 
 
 

इजरायल-ईरान युद्ध पर विपक्ष की चर्चा की मांग सरकार ने ठुकरायी, जयशंकर NSA, CDS से मिले

एक अहम खबर यह भी है कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा मंगलवार, 10 मार्च को 12 बजे से शुरू होने की संभावना है.
 
  • ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा मंगलवार को ?
  • सूत्रों के अनुसार विदेश मंत्री ने एनएसए के साथ एशिया के हालात पर चर्चा की
  • विदेश मंत्री एस जयशंकर दोनों सदनों में इसे लेकर बयान दे चुके हैं,

New Delhi : संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज 9 मार्च से हंगामे के साथ शुरू हुआ. विदेश मंत्री एस जयशंकर के राज्यसभा और लोकसभा में अमेरिका-इजरायल-ईरान जंग पर बयान दिया. लेकिन विपक्षी सदस्यों ने  हंगामा शुरू कर दिया. विपक्षी सांसद राज्यसभा से वॉकआउट कर गये.  

 

दरअसल विपक्षी दलों के सांसद मांग कर रहे थे कि ईरान युद्ध, देश की एनर्जी सिक्योरिटी और खाड़ी देशों में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा जैसे मसलों पर संसद में संक्षिप्त चर्चा की जाये. लेकिन  सरकार ने विपक्ष की यह मांग ठुकरा दी है.

 

सरकार के अनुसार  विदेश मंत्री एस जयशंकर दोनों सदनों में इसे लेकर बयान दे चुके हैं, इसलिए इस मुद्दे पर संक्षिप्त चर्चा की जानी जरूरी नहीं है.

 

संसद के बजट सत्र के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा संसद भवन परिसर में नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) अजित डोवाल और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान के साथ मीटिंग किये जाने का खबर है.  सूत्रों के अनुसार विदेश मंत्री ने एनएसए के साथ एशिया के हालात पर चर्चा की.

 

एक अहम खबर यह भी है कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव पर चर्चा मंगलवार, 10 मार्च को 12 बजे से शुरू होने की संभावना है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही