Ranchi: आदिवासियों की पवित्र सरहुल पर्व के अवसर पर 21 मार्च को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. यह शोभायात्रा सरना स्थल शुरू होगी और विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए सिरमटोली सरना स्थल में सम्पन्न होगी. इस त्योहार पर लाखों की संख्या में आदिवासी समाज के लोग सिरमटोली सरना स्थल में माथा टेकेगें और मां सरना से सुख, शांति, समृद्धि की कामना करेगें. आदिवासियों की पवित्र स्थल पर सरना भवन बनाए गए है.
5 करोड़ की लागत से बना भवन
सरना भवन करीब 5 करोड़ से बनकर तैयार हुई है. लेकिन दो साल में सरना भवन के स्टेज की सीलिंग टूटकर बिखर गई है. इसके साथ ही स्टेज पर बनाए गए चबुतरे से पलस्तर भी टूटने लगे है. सिमेंट झरने लगा है. स्टेज पर लगाए गए एल्युमिनियम रेलिंग भी गायब हो गए है.
2022 में हुआ था भवन का शिलान्यास
सिरमटोली सरना स्थल पर बने सरना भवन कई विवादों के बाद 2 साल में बनकर तैयार हुआ है. लेकिन आज तक इसका उद्घाटन नहीं हो सका है. मालूम हो कि इस सरना भवन का शिलान्यास 7 अप्रैल 2022 को राज्य सरकार ने था. दो साल के बाद 2024 में बनकर तैयार हुआ. सरना भवन में सरहुल शोभायात्रा के स्वागत के लिए भव्य स्टेज बनाए गए थे. जिसपर लाखों रूपयें खर्च किए गए. साथ ही स्टेज के चारों ओर चमचमाती एल्युमिनियम की रेलिंग लगाए गए. लेकिन दो साल में ही सरना भवन के सीलिंग टूटकर झरने लगी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment