Latehar : लातेहार जिला के चंदवा डीएसपी अरविंद कुमार व उनके बॉडीगार्ड के द्वारा झारखंड आंदोलनकारी व प्रतिष्ठित पत्रकार राजीव कुमार उरांव को प्रताड़ित किया गया था. इसको लेकर गुरुवार को पलामू प्रमंडल के आईजी नरेंद्र कुमार सिंह से झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में बताया कि बीते 16 मार्च की शाम चंदवा डीएसपी अरविंद कुमार बोलेरो गाड़ी से अपने बॉडीगार्ड के साथ इंदिरा गांधी चौक चंदवा में चाय दुकान पर चाय पीने पहुंचे थे. उसी समय नमक के बोरा पर पुलिसकर्मी पेशाब करने लगे. पत्रकार राजीव कुमार उरांव ने कहा कि थोड़ा हटकर पेशाब कीजिये. इससे पुलिसकर्मी नाराज हो गये और पत्रकार राजीव कुमार उरांव के चेहरे पर गर्म चाय झोंक दिया और मारपीट भी की. इसके बाद गाड़ी पर बैठाकर चंदवा थाना के हाजत में ले जाकर बंद कर दिया. दो घंटे के बाद उन्हें वहां से छोड़ा गया. बाद में थाना जाकर मुकदमा वापस करने की धमकी दी और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दे रहा है. प्रतिनिधिमंडल में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक सतीश कुमार, प्रमंडलीय अध्यक्ष विकेश शुक्ला, आंदोलनकारी तुलसी शुक्ला, जितेन्द्र सिंह शामिल थे. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-loss-seat-there-has-been-a-clash-between-bjp-and-jmm-since-the-formation-of-jharkhand/">गिरिडीह
लोस सीट : झारखंड गठन के बाद से भाजपा और झामुमो के बीच होती रही है टक्कर [wpse_comments_template]
लोस सीट : झारखंड गठन के बाद से भाजपा और झामुमो के बीच होती रही है टक्कर [wpse_comments_template]
Leave a Comment