Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : बाइपास चौक में ट्रैफिक पुलिस बहाल करने की उठी मांग

Latehar : लातेहार जिले के बाइपास चौक शहर का एक मात्र चौराहा है. जहां रेलवे स्टेशन, जामा मस्जिद व मेदिनीनगर-रांची रोड निकलता है. इसके अलावा इस चौक से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी गाड़ी खुलती है. जिसके कारण चौक में काफी भीड़- भाड़ रहती है. लेकिन इस चौक में ट्रैफिक पुलिस की नियुक्ति नहीं होने के कारण अकसर जाम लगी रही है.  इस चौक में दुर्घटना भी काफी होती है. इसे भी पढ़ें - अंडमान-निकोबार">https://lagatar.in/two-islands-of-the-andaman-nicobar-islands-will-from-today-be-known-as-lance-naik-albert-ekka-and-havaldar-abdul-hameed/">अंडमान-निकोबार

द्वीप समूह के दो द्वीप आज से लांस नायक अल्‍बर्ट एक्‍का और हवलदार अब्दुल हमीद के नाम से जाने जायेंगे…

इस चौक में दुर्घटना भी काफी होती है

लोगों ने बताया कि जब भी रेलवे स्टेशन रोड की ओर से कोई वाहन यहां आती है तो बाइपास रोड की ओर से आने वाली वाहन उसे दिखायी नहीं पड़ती है. ऐसे में दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है. दूसरी ओर जब से रांची-मेदिनीनगर पथ को राष्ट्रीय उच्च पथ घोषित किया गया है, तब से इस इस पथ मे वाहनों का दवाब काफी बढ़ गया है. शहर में नो इंट्री होने के कारण सभी वाहनें बाइपास चौक से होकर गुजरती है. जिसके कारण इन दिनों बाइपास चौक काफी व्यस्त रहता है. खास कर साप्ताहिक हाट मंगलवार के दिन यहां घंटों जाम रहता है. जिसका सबसे बड़ा कारण ट्रैफिक पुलिस की तैनाती नहीं होना है. लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसे भी पढ़ें - NIA">https://lagatar.in/nia-investigation-revealed-levy-was-collected-on-a-large-scale-to-strengthen-cpi-maoist-in-magadh-zone/">NIA

जांच में खुलासा, मगध जोन में भाकपा माओवादी को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर वसूली गई थी लेवी

 स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक से की मांग 

गौरतलब है कि पांच साल पूर्व बाइपास चौक में ट्रैफिक पोस्ट बनाया गया था साथ ही कुछ दिनों तक ट्रैफिक पुलिस की तैनाती भी की गई थी. लेकिन उसके बाद उनकी सेवा हटा ली गयी है. स्थानीय लोगों ने बाइपास चौक मे ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था करने की मांग पुलिस अधीक्षक लातेहार से की है. इसे भी पढ़ें - बिहार">https://lagatar.in/after-the-education-minister-of-bihar-the-land-reform-minister-gave-a-controversial-statement-took-a-u-turn-from-the-statement-in-protest/">बिहार

के शिक्षा मंत्री के बाद, भूमि सुधार मंत्री ने दिया विवादित बयान, विरोध होने पर बयान से लिया यूटर्न [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही