Search

 
 
 

लातेहार : BSC में नामांकन को लेकर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति

 
Latehar :  शहर के बानपुर में अविस्थत बनवारी साहु महाविद्यालय (बीएससी) में नामांकन जारी है. इसको लेकर तीन कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इसमें ज्योति कुमारी, अनुपम मिश्रा तथा अर्चना चौरसिया का नाम शामिल है. नामांकन स्थल की साफ-सफाई और पानी की व्यवस्था के लिए वीरेंद्र उरांव और सत्यनारायण प्रसाद को जिम्मा सौंपा गया है. जबकि नये छात्र-छात्राओं को फॉर्म भरने में सहयोग करने का दायित्व प्रो रंजीत कुमार और इशरत बानो को मिला है.  इस बात की जानकारी कॉलेज के प्राचार्य प्रो पीके तिवारी ने दी. (पढ़ें, IAS">https://lagatar.in/ias-avinash-kumar-had-made-boundary-on-ground-by-setting-up-a-bodyguard-for-10-years-bodyguard-is-biggest-secret-of-sir/">IAS

अविनाश कुमार ने बॉडीगार्ड खड़ा कर करायी थी जमीन पर बाउंड्री! , 10 साल से बॉडीगार्ड ही है साहब का सबसे बड़ा राजदार)

प्रीसिंपल ने शीघ्र नामांकन कराने की अपील की

प्राचार्य प्रो पीके तिवारी ने बिना नामांकन विभाग की जरूरत या बिना बुलाये वहां किसी भी कर्मी व व्यक्ति के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है. प्राचार्य ने कहा कि नामांकन कराने के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं की सहुलियत के लिए यह व्यवस्था की गयी है. उन्होने इंटर उतीर्ण छात्र-छात्राओं से शीघ्र नामांकन कराने की अपील की है. इसे भी पढ़ें :  लातेहार">https://lagatar.in/latehar-couple-injured-in-road-accident-hospitalized/">लातेहार

: सड़क दुर्घटना में दंपति घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही