Latehar: डीसी भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय के सभागार में राजस्व संग्रहण की एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. डीसी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध किये गये राजस्व संग्रहण की विभागवार समीक्षा की. इस दौरान उन्होने संबंधित विभागों को लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण करने का निर्देश दिया. राजस्व संग्रहण में धीमी गति वाले विभागों को सुधार लाने एवं शेष लक्ष्य को समय पूरा करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें :नीतीश">https://lagatar.in/nitish-said-i-was-made-the-first-cm-by-guruji-hemant-said-nitish-is-our-guardian/">नीतीश
बोले- मुझे पहला सीएम गुरुजी ने ही बनाया था, हेमंत ने कहा- नीतीश हमारे गार्जियन
मेडिको सिटी, रांची की स्थापना को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने की उच्च स्तरीय बैठक, दिए कई निर्देश
बोले- मुझे पहला सीएम गुरुजी ने ही बनाया था, हेमंत ने कहा- नीतीश हमारे गार्जियन
वसूली बढ़ाने पर जोर
नगर पंचायत की समीक्षा के क्रम में कार्यपालक पदाधिकारी सह शेखर कुमार ने नगर पंचायत द्वारा कर वसूली बढ़ाने एवं राजस्व संग्रहण में सुधार लाने की बात कही. उत्पाद विभाग को शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का नि र्देश दिया गया. इसके अलावा उपायुक्त ने भू-लगान, निबंधन, दाखिल-खारिज, भूमि-सीमांकन आदि की समीक्षा की. जमीनों के दाखिल-खारिज से संबंधित कार्यो की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने उचित कारणों से ही दाखिल खारिज निरस्त करने का निर्देश दिया. बैठक में अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार व नीत निखिल सुरीन, कार्यपालक विद्युत अभियंता एम आलम आदि उपिस्थत थे. दूसरी खबरअधिवक्ताओं ने शुरू किया रजिस्ट्रेशन
लातेहार : दस्तावेज नवीस संघ, लातेहार के द्वारा आहूत अनिश्चितकालीन हड़ताल के 15वें दिन जिला निबंधन कार्यालय में चार दस्तावेजों का निबंधन किया गया. जानकारी के अनुसार हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के द्वारा उनके अधिवक्ता ने कुल चार भूमि क्रय-विक्रय की दस्तावेजों को रजिस्ट्रेशन के लिए निबंधन कार्यालय में पेश किया, जो आज निष्पादित की गयी. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-held-a-high-level-meeting-regarding-the-establishment-of-jharkhand-medico-city-ranchi-gave-several-instructions/">झारखंडमेडिको सिटी, रांची की स्थापना को लेकर सीएम हेमंत सोरेन ने की उच्च स्तरीय बैठक, दिए कई निर्देश
Leave a Comment