Search

 
 
 

लातेहार :  सकारात्मक छवि छोड़ कर जा रहे हैं उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता

उत्कर्ष गुप्ता का स्थानांतरण हो गया है. गुप्ता को कोडरमा का उपायुक्त बनाया गया है. जबकि झारखंड लोक सेवा आयोग के सचिव संदीप कुमार को लातेहार का उपायुक्त बनाया गया है.गुप्ता ने लातेहार में तीन अक्टूबर 2024 को अपना योगदान दिया था
 

Ashish Tagore

 

Latehar : उत्कर्ष गुप्ता का स्थानांतरण हो गया है. गुप्ता को कोडरमा का उपायुक्त बनाया गया है. जबकि झारखंड लोक सेवा आयोग के सचिव संदीप कुमार को लातेहार का उपायुक्त बनाया गया है.गुप्ता ने लातेहार में तीन अक्टूबर 2024 को अपना योगदान दिया था. इन डेढ़ वर्षो के कार्यकाल में  गुप्ता को लातेहार में विधानसभा चुनाव 2024 और नगर पंचायत चुनाव 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न करने का श्रेय जाता है.

 

ग्रीन लातेहार क्लीन लातेहार अभियान के तहत उन्होंने सॉलिड एंड लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट के तहत उन्होंने काफी काम किया है. इसका मुख्य उदेश्य कचरे का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन कर पर्यावरण को स्वच्छ और कचरे को आजीविका का साधन बनाना है.

 

कचरे को फेंकने के बजाय उसे उपयोगी वस्तुओं, जैसे कि जैविक खाद या पुनर्नवीनीकरण योग्य सामग्री में बदलना है. यह योजना लातेहार में तृतीयक पृथक्करण केंद्रों के माध्यम से चलाई जा रही है, जो नगर पंचायत और अन्य विभागों के सक्रिय सहयोग से काम कर रही है.

 

वहीं इस अभियान में अब तक 950 से भी अधिक महिलाओं जिसमे शहरी क्षेत्रों की स्वयं सहायता समूह की दीदियां शामिल की गयी हैं, जो कचरा प्रबंधन, कचरा पृथक्करण, पुनर्चक्रण और वैज्ञानिक तरीके से अपशिष्ट निस्तारण की विधियों का प्रशिक्षण करेंगी. महिलाओं को इससे रोजगार भी मिला है. इसके अलावा उपायुक्त ने पर्यटन के क्षेत्र में भी कई उल्लेखनीय कार्य किया है.

 

सड़क सुरक्षा को ले कर भी उपायुक्त गुप्ता के कार्यों को सराहा जाएगा. उपायुक्त के प्रयास से ही जिले में तीसरी आंख (सीसीटीवी) के माध्यम से यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों को ऑनलाइन फाइन की शुरुआत की गई.

 

इसका असर यह हुआ कि दुपहिया वाहन चालक हेलमेट लगा कर चलने लगे. लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर चार अप्रैल को जिला स्टेडियम में कई रंगारंग कार्यक्रम किए गए. लातेहार के लोगों ने उपायुक्त गुप्ता के पहल पर काफी दिनों बाद ऐसा कार्यक्रम देखा. हालांकि इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और अधिवक्ताओं को आमंत्रित नहीं करने पर इन लोगों को आलोचना अवश्य प्रशासन को झेलनी पड़ी थी. कहना गलत नहीं होगा कि उपायुक्त गुप्ता अपनी एक सकारात्मक छवि छोड़ कर लातेहार से जा रहे हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही