Search

लातेहार : अकीदतमंदों ने अदा की अलविदा जुमा की नमाज

Latehar: जिला मुख्यालय समेंत जिले के सभी प्रखंडों में मुस्लिम धर्मावलबिंयों ने शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज अदा की. इस मौके न सिर्फ शहरी वरन ग्रामीण क्षेत्रों के मस्जिदों में काफी भीड़ भाड़ देखी गयी. शहर के अंबाकोठी स्थित जामा मस्जिद में मौलाना नौशाद आलम, मिल्लत मस्जिद अमवाटीकर में मौलाना सफीउल्लाह अमजदी, जामा मस्जिद, डुरूआ में हाफिज मुनीरूद्दीन रिज़वी और मौला अली मस्जिद, रेलवे स्टेशन में मुफ्ती मोदस्सिर अमजदी ने अलविदा जुमा की नमाज़ पूरी करायी. मौके पर ईद की नमाज के लिए भी समय का निर्धारण किया गया. ईद के दिन जामा मस्जिद लातेहार में सुबह 8.30 बजे, मिल्लत मस्जिद अमवाटीकर में आठ बजे, करकट मस्जिद में 8.15 बजे, मौला अली मस्जिद रेलवे स्टेशन में 7.45 बजे और डुरूआ जामा मस्जिद में आठ बजे नमाज अता की जायेगी. अलविदा जुमा की नमाज अदा करने के लिए भारी संख्या में रोजेदार मस्जिदों में दिखायी पड़े. इसे भी पढ़ें-युवा">https://lagatar.in/youth-should-invest-keeping-the-risk-in-mind-cma-samraj-nair/">युवा

जोखिम को ध्यान में रखकर निवेश करें : सीएमए समराज नायर

नमाज़ अदा करने वालों का उमड़ा हुज़ूम

बालूमाथ में भी पूरे अकीदत और एहतेराम के साथ मुस्लिम धर्मावलंबियों ने पवित्र माह-ए-रमजान के अलविदा का नमाज़ अदा किया. अलविदा रमज़ान के आखिरी जुमे को अदा की जाने वाली विशेष नमाज को कहा जाता है. शहरी क्षेत्र के छः मस्जिदों सहित इटके, मुरपा, शेरेगाडा, बालू, मासियातु, सालवे, फूलसु, बारियातू समेत अनेक जगहों पर अलविदा के मौके पर नमाज़ अदा करने वालों का हुज़ूम देखा गया. बड़ी संख्या में लोग नमाज में शामिल होकर मुल्क, राज्य व अपने मक़ाम की हिफाज़त, तरक़्क़ी व अमन व शान्ति की दुआ मांगी. जामा मस्जिद के खतीब व इमाम मौलाना मज़हर ने अपने तक़रीर में कहा कि इस्लाम के बुनियादी उसूलों में तौहीद और नमाज़ के साथ रोज़ा और ज़कात अदा करने का सवाब अल्लाह इस महीने में सत्तर गुना बढ़ा देता है. तय किया गया कि बालूमाथ ईदगाह में सुबह नौ बजे ईद-उल-फितर की नमाज़ अदा की जाएगी. अंजुमन सुब्हानुल मुस्लिमीन ने बैठक कर ईद की नमाज़ मुकार्रर कर इसका एलान कर दिया है.जामा मस्जिद के खतीब व इमाम मौलाना मज़हर ने बताया कि हर मोमिन को सदका-ए-फ़ित्र अदा करना हर साहेब-ए-निसाब के लिए अहम ज़रूरी है. जिसकी जैसी हैसियत हो अपने हैसियत के हिसाब से सदका-ए-फ़ित्र अदा करना चाहिए. इसे भी पढ़ें-कांग्रेस">https://lagatar.in/bjp-termed-congresss-nyay-patra-as-a-bundle-of-lies-asked-when-did-it-do-justice-while-in-power/">कांग्रेस

के न्याय पत्र को भाजपा ने झूठ का पुलिंदा  करार दिया…पूछा, सत्ता में रहते कब न्याय किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//