Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : विघ्नहर्ता मंगलकर्ता भगवान गणेश की आराधना में डूबे रहे श्रद्धालु

Advertisement
Advertisement
Latehar:  जिला मुख्यालय में मंगलवार को गणेश चतुदर्शी के मौके पर विभिन्न संघों के द्वारा प्रतिमा स्थापित कर विघ्नहर्ता मंगलकर्ता भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गयी. रेलवे स्टेशन के सोमेश्वर शिव मंदिर में श्री गणपति पूजन समिति के तत्वावधान में पूजा अर्चना की गयी. मौके पर बतौर मुख्य यजमान अनुरोध कुमार बाग सप्तनीक मौजूद थे. जबकि वैदिक मंत्रोच्चारण सूर्यकांत त्रिपाठी ने किया. इस मौके पर भंडारा का आयोजन किया गया. भंडारे में लातेहार एवं आसपास के क्षेत्रों के हजारो श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश का प्रसाद ग्रहण किया और अपने परिवार की सुख शांति की कामना की. मौके पर समिति के अध्यक्ष सरयू प्रसाद सिंह, लाल श्याम किशोर नाथ शाहदेव, राजेंद्र प्रसाद सिंह, असीम कुमार बाग, ललित कुमार पांडेय, संजय कुमार सिन्हा, आशीष कुमार बाग, प्रवीण अग्रवाल, मनोज प्रसाद गुप्ता, पंकज तिवारी, संतोष सिंह, नीरज सिंह, पप्पू सरकार, चंदन सिंह, कुंदन सिंह, नंदन सिंह समेंत समिति के कई लोग शामिल थे. सचिव आशीष कुमार बाग ने बताया कि बुधवार को प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-lord-ganapati-incarnated-in-chandrayaan/">गिरिडीह

: चंद्रयान में अवतरित हुए भगवान गणपति
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/someshwar-shiv-mandie-me-bhandara-leti-mahilayen_784-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

ग्रीन नेचुरल क्लब ने प्रतिमा स्थापित की

शहर के बीचोबीच स्थित ठाकुरबाड़ी राधाकृष्ण मंदिर परिसर में ग्रीन नेचुरल क्लब के तत्वावधान में प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी. यहां आकर्षक सजावट की गयी है. पूजन में बतौर मुख्य यजमान अध्यक्ष रविनाथ प्रसाद गुप्ता सप्तनीक मौजूद थे. जबकि वैदिक मंत्रोच्चारण संतोष मिश्रा ने किया. यहां गणेश पूजा के मौके पर भंडारा का आयोजन किया गया. मौके पर सचिव आनंद कुमार, सह सचिव संतोष प्रसाद, कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष नितेश यादव, उप सचिव राजू साहू, मीडिया प्रभारी बजरंगी प्रसाद, सत्येंद्र प्रसाद, मनीष, निखिल, चीकू, चंदन प्रसाद,गौरव अग्रवाल, विनोद, अरविंद, विष्णु सोनी, कुलदीप कुमार, सौरव कुमार, मुकेश गुप्ता, विकास कुमार, प्रियांशु कुमार, प्रिंस कुमार, मोनू कुमार, राहुल कुमार, अंकित कुमार, धीरज कुमार व भरत कुमार आदि मौजूद थे. इसके अलावा पहाड़पूरी में भी भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी और प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर अध्यक्ष सचिन सिंह व सचिव मोहन राम के अलावा संतोष रंजन, रंजन शौंडिक, विजय शौंडिक, धनंजय कुमार व मुकेश कुमार आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें :महिला">https://lagatar.in/women-reservation-currently-82-women-members-in-lok-sabha-after-the-law-is-made-the-total-number-will-be-181/">महिला

आरक्षण : लोकसभा में अभी 82 महिला सदस्य, कानून बनने के बाद कुल संख्या 181 होगी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही