Search

 
 
 

लातेहार: कंटेनर और कार में सीधी टक्कर, चार घायल

 
Latehar: रांची-मेदिनीनगर (एनएच-75) पर सड़क हादसा हुआ है. एक कार और कंटेनर के बीच टक्कर हुई है. ये घटना सोमवार शाम की है. हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बेतला नेशनल पार्क घूमकर पर्यटक अपनी कार से रांची लौट रहे थे. उसी दौरान मनिका थाना क्षेत्र के डिग्री कॉलेज मोड़ के पास विपरित दिशा से आ रहे एक कंटेनर से कार की सीधी टक्कर हो गयी. जिसमें कार में सवार शिवेश घोष, देवेंद्र चंद्र मंडल, रंजीत पाल, विजय राणा व राजू सरकार (सभी खड़गपुर, पंश्चिम बंगाल निवासी) घायल हो गये. इसे भी पढ़ें - भारत">https://lagatar.in/whatsapp-stalled-in-india-messages-are-not-coming-crores-of-users-are-not-going-away/">भारत

सहित कई देशों में WhatsApp ठप, मैसेज न आ रहे, न जा रहे, करोड़ों यूजर्स हलकान

अस्पताल में उपस्थित नहीं थे चिकित्सक

घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी शुभम कुमार के निर्देश पर एएसआई इंद्रजीत पासवान टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे. पुलिस ने घायलों को मनिका अस्पताल में पहुंचाया. लेकिन यहां एक भी चिकित्सक उपस्थित नहीं थे. वहीं अस्पताल में उपस्थित कर्मियों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. फिर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. अस्पताल में चिकित्सक नहीं रहने पर सिविल सर्जन डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है. जांच के बाद ड्यूटी पर अनुपिस्थत चिकित्सक पर कार्रवाई की जायेगी. इसे भी पढ़ें - पिछले">https://lagatar.in/recently-hc-has-given-instructions-to-the-child-court-finish-the-trial-of-double-murder-case-in-6-months/">पिछले

दिनों HC ने चाइल्ड कोर्ट को दिया है निर्देश, डबल मर्डर केस का ट्रायल 6 माह में खत्म करें
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही