Search

 
 
 

लातेहार: ग्रामीणों की भूमि व मुआवजे की विसंगतियां दूर की जायेगी- रामचंद्र सिंह

 
Latehar: लातेहार के एनएच 75 पर होटवाग ग्राम के पास मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने ग्रामीणों से बात की. इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक को एक आवेदन दिया. जिसमें उन्होंने बताया कि एनएचएआई के द्वारा सड़क चौड़ीकरण के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है. जिसके एवज में दी जा रही मुआवजे की दर में काफी अंतर है. ग्रामीणों का कहना है कि सभी गांव एक दूसरे से सटे हैं फिर मुआवजे में भेदभाव क्यों किया जा रहा है. ग्रामीणों ने आगे शिकायत किया कि साल 2016-17 तक जिस बंदोबस्ती भूमि की रसीदें कट रही थी, उसे बंद कर दिया गया है. ग्रामीणो ने उसे ऑनलाइन कराकर रसीद कटाने की मांग की. जिसके बाद विधायक ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री व अधिकारियों से बात करने की बात कही. साथ ही कहा कि जो विसंगतियां है उसे दूर किया जायेगा.

ये रहे मौजूद

मौके पर रैयत सह राजद प्रदेश महासचिव लक्ष्मण यादव, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित यादव, पूर्व मुखिया गूंजर उरांव, पुलेश्वर कुमार दुबे, मनोज कुमार दुबे, प्रमोद यादव, ज्योति प्रकाश दुबे, प्रभु यादव, संजय यादव, हीरा यादव, श्यामकिशोर दुबे, प्रमोद यादव, बसंत यादव के अलावा झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि पंकज तिवारी, परसही पंचायत की मुखिया अनिता देवी व मनोज पासवान आदि मौजूद रहे.   इसे भी पढ़ें: मोदी">https://lagatar.in/modi-surname-case-shock-to-rahul-gandhi-gujarat-hc-dismisses-review-petition/">मोदी

सरनेम केस : गुजरात HC ने राहुल गांधी की पुनर्विचार याचिका खारिज की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही