Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : झाविमो के जिला संयोजक की केंद्र से मांग, धनबाद DRM पर हो कार्रवाई

Advertisement
Advertisement
Latehar :  झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के जिला संयोजक सह समाजसेवी रवि कुमार डे ने केंद्र सरकार से धनबाद डीआरएम पर कार्रवाई करने की मांग की है. शुभम संदेश में छपी खबर पर रवि डे अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि डीआरएम कमल किशोर सिन्हा ने रेलवे अस्पताल के कर्मी (सहायक) बसंत उपाध्याय के साथ जिस तरह का अमानवीय व्यवहार किया है वह जघन्य है. इसके लिए डीआरएम पर न सिर्फ विभागीय वरन कानूनी कार्रवाई भी होनी चाहिए. (पढ़ें, तख्तापलट">https://lagatar.in/vladimir-putin-said-wagner-chief-yevgeny-prigozhin-betrayed-action-will-be-taken/">तख्तापलट

की आशंका के बीच पुतिन ने कहा, वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने विश्वासघात किया, कार्रवाई होगी)

सभी के लिए एक नियम हैं, उसका पालन करना चाहिए

समाजसेवी रवि कुमार डे ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रित देश है और यहां सभी के लिए एक नियम बनाये गये हैं. उन नियमों का पालन सभी को करना चाहिए, चाहे वह डीआरएम की पत्नी ही क्यों नहीं हो. रवि डे ने आगे कहा कि डीआरएम सिन्हा ने कर्मी को अर्द्धनग्न अवस्था में अपने चैंबर से बाहर निकाला, जिससे वे तनाव में आ गये और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. यह न केवल अमानवीय है वरन एक अपराध है. तनाव में कर्मी उपाध्याय कुछ भी कर सकते थे. इसे भी पढ़ें : स्मार्ट">https://lagatar.in/8-years-of-smart-city-mission-till-now-the-corporation-entangled-in-the-screw-of-the-land/">स्मार्ट

सिटी मिशन के 8 साल : अबतक जमीन के पेंच में ही उलझा कॉरपोरेशन, 25% भी प्लॉट नहीं हुए नीलाम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही