Search

 
 
 

लातेहार: डीसी की अध्यक्षता में हुई जिला पर्यावरण समिति की बैठक

 
Latehar: लातेहार में जिला पर्यावरण समिति की बैठक डीसी भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई. जहां वन प्रमंडल पदाधिकारी रौशन कुमार ने डिस्ट्रिक्ट एनवायरनमेंट प्लान के तहत ठोस कचरा व प्लास्टिक कचरा प्रबंधन की जानकारी दी. उन्होंने जिला स्तरीय पर्यावरण समिति के सदस्यों को उनके दायित्वों व कर्तव्यों से अवगत कराया. बैठक में पर्यावरण संरक्षण व प्रदूषण की रोकथाम, जिले में फैले कचरे के उठाव, नगर पंचायत क्षेत्र की हर दिन साफ-सफाई, शहरी क्षेत्रों में नाली की सफाई का निर्देश दिया. उन्होंने कचरा प्रबंधन के लिए भूमि चिन्हित करने की भी बात कही.  

ये रहे मौजूद

बैठक में पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, सिविल सर्जन डॉ. दिनेश कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत लातेहार सह अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी दीपाली भगत, जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह, जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.   इसे भी पढ़ें: अरगोड़ा">https://lagatar.in/argora-shootout-coal-businessman-shot-for-not-paying-levy/">अरगोड़ा

गोलीकांडः लेवी नहीं देने पर कोयला कारोबारी को मारी गोली
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही