Latehar: आगामी चार अप्रैल को लातेहार जिला स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया, साथ ही कार्यक्रमों के लिए चयन भी किया गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के सभागार में आयोजित इस पूर्वाभ्यास व चयन में अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार, जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कंडुलना, एपीओ रोज मिंज और स्वर संगम के आशीष टैगोर शामिल थे. पूर्वाभ्यास में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय लातेहार, चंदवा मनिका एवं बालूमाथ के अलावा केंद्रीय विद्यालय लातेहार, राजकीय मध्य विद्यालय आश्रम, राजकीय मध्य विद्यालय चंदनडीह, राजकीयकृत उच्च विद्यालय लातेहार एवं राजकीयकृत बालिका विद्यालय लातेहार के प्रतिभागियों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/the-government-of-india-has-spread-the-fame-of-hazaribaghs-ramnavami-to-the-world-jayant-sinha/">भारत
सरकार ने हजारीबाग की रामनवमी को विश्वभर में फैलाई ख्याति- जयंत सिन्हा
: दो बेटी, पत्नी व ट्यूशन टीचर की हत्या में दीपक दोषी करार, 6 अप्रैल को अदालत सुनाएगी सजा [wpse_comments_template]
सरकार ने हजारीबाग की रामनवमी को विश्वभर में फैलाई ख्याति- जयंत सिन्हा
लातेहार जिला का 22वां स्थापना दिवस
प्रतिभागियों ने कई आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. बता दें कि चार अप्रैल को लातेहार जिला का 22वां स्थापना दिवस है. इस मौके पर जिला प्रशासन के द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन संध्या 6 बजे से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन, रेलवे स्टेशन रोड में किया जाएगा. जिला स्थापना दिवस पर प्रभात फेरी, सद्भावना दौड़, कारगिल पार्क में पुष्पांजलि, फैंसी क्रिकेट मैच और विकास मेला का भी आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-deepak-convicted-in-murder-of-two-daughters-wife-and-tuition-teacher-court-will-pronounce-sentence-on/">जमशेदपुर: दो बेटी, पत्नी व ट्यूशन टीचर की हत्या में दीपक दोषी करार, 6 अप्रैल को अदालत सुनाएगी सजा [wpse_comments_template]
Leave a Comment