Search

 
 
 

लातेहार : विहिप की जिला स्तरीय बैठक, कई सदस्यों को मिली नयी जिम्मेदारी

 
Latehar:  विश्व हिंदू परिषद लातेहार की जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष श्याम किशोर अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई. मौके पर श्याम किशोर अग्रवाल ने बताया कि गत 15 से 17 मार्च तक देवघर में आयोजित प्रांत कार्यकारिणी की बैठक में बजरंग दल के लातेहार जिला संयोजक सौरभ साहु को दायित्व मुक्त करते हुए जयराम कपूर उर्फ पप्पू सरदार को जिला संयोजक मनोनित किया गया था. इसके अलावा सामाजिक समरसता प्रमुख अवधेश पांडेय, विशेष संपर्क प्रमुख मनमोहन प्रसाद, सेवा प्रमुख प्रीतम कुमार, प्रचार प्रसार प्रमुख आशीष कुमार, गौरक्षा प्रमुख राम सिंह, सह संयोजक पंकज पांडेय, सत्संग प्रमुख सुदामा शुक्ला, मातृशक्ति प्रमुख मंजू सिंह को बनाया गया था. आज की बैठक में नव नियुक्त पदधारियों को उनका दायित्व बोध कराते हुए उन्हें अंग वस्त्र भेंट सम्मानित किया गया. अध्यक्ष श्री अग्रवाल व जिला मंत्री संजय तिवारी ने बताया कि समिति पूर्ण होने से संगठन कार्य का निर्बाध रूप से चलेगा. बैठक में आगामी नौ अप्रैल को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नववर्ष मनाने पर विचार विमर्श किया गया. इसके अलावा हनुमान जन्मोत्सव, श्रीरामत्सव, षष्टी, विहिप स्थापना दिवस के आयोजन पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में विभाग सह मंत्री एवं जिला पालक महेंद्र नाथ, विभाग संगठन मंत्री विजय यादव, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र प्रसाद गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष कौशल किशोर राज, दुर्गावाहिनी संयोजिका कंचन समेत कई पदधारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-demand-to-make-rajdhani-yadav-bjp-candidate/">लातेहार

: राजधनी यादव को भाजपा प्रत्याशी बनाने की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही