Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : गांधी कॉलेज में जिलास्तरीय पड़ोस युवा संसद का आयोजन

Latehar: शहर के गांधी इंटर महाविद्यालय में नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में गुरूवार को जिलास्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जिला नियोजन पदाधिकरी संतोष भगत, कॉलेज के प्राचार्य प्रो दशरथ साहु, सेवानिवृत्त प्राचार्य अर्जुन प्रसाद और एनवाईके की जिला युवा अधिकारी कंचन कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में संतोष भगत ने जल संरक्षण को लेकर छात्र व छात्राओं को शपथ दिलायी. इसे भी पढ़ें:किसानों">https://lagatar.in/the-suffering-of-the-farmers-life-has-not-changed-with-strawberries-the-fear-of-drowning-in-debt-is-haunting/">किसानों

की पीड़ा… स्ट्रॉबेरी से जीवन तो नहीं बदला, कर्ज में डूबने का सता रहा डर

‘कैच द रैन’ का पोस्टर लॉन्च

उन्होंने जल संरक्षण को लेकर कैच द रैन का पोस्टर भी लांच किया. संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे भारत जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता वर्ष 2023 में करेगा. यह हमारे देश के लिए बहुत ही गौरव की बात है. उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता निभाने की अपील की. कंचन कुमारी ने जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद की विस्तृत जानकारी दी. मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया. प्रखंडा के युवा मंडल के सदस्यों के बीच खेल सामग्रियो का वितरण भी किया गया. कार्यक्रम का मंच संचालन आबिद अंसारी ने किया. कार्यक्रम में एनवाईके के लेखापाल रामाशीष चौधरी, स्वंयसेवक रौशन सिंह, संजय उरांव, बालजीत सिंह व सारिक रजा समेंत कई प्रखंड के युवा मंडलों के सदस्य उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल">https://lagatar.in/minister-rameshwar-said-on-the-allegation-of-failure-of-petrol-diesel-subsidy-scheme-beneficiaries-decreased-due-to-rumor/">पेट्रोल-डीजल

सब्सिडी योजना फेल होने के आरोप पर बोले मंत्री रामेश्वर, अफवाह के कारण घटे लाभुक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही