Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक, योजनाओं के चयन पर जोर

Latehar: समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) के न्यास परिषद की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मौजूद विधायक वैद्यनाथ राम ने कहा कि यह बैठक जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास की रूपरेखा निर्धारित करने के लिए आयोजित की गयी है. पंचायतों के विकास को लेकर ग्राम सभा का आयोजन कर योजनाओं का चयन करना आवश्यक है. राज्य सरकार सभी क्षेत्रों में विकास करने को ले कर तत्पर है. वहीं उपायुक्त भोर सिंह यादव ने कहा कि जिले के पंचायतों में आयोजित ग्राम सभा से पारित प्रस्तावों के आधार पर योजनाओं का चयन पूर्व में किया जा चुका है. डीएमएफटी की राशि खनन से प्रभावित पंचायत क्षेत्रों (प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से) प्रभावित हो रहा है वहीं किया जाना है. इसके लिए ग्राम सभा के माध्यम से योजनाओं का चयन किया जाता है. इसे भी पढ़ें:रामगढ़">https://lagatar.in/20-candidates-filed-nomination-for-ramgarh-assembly-by-election/">रामगढ़

विधानसभा उपचुनाव के लिए 20 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

बैठक में ये रहे मौजूद

उपायुक्त ने उच्च प्राथमिकताओं में पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, वृद्ध-दिव्यांग, कौशल विकास, स्वच्छता आदि से संबंधित योजनाओं को लेने की बात कही. पेयजल आपूर्ति, आंगनबाड़ी मरम्मति, स्कूल के चहारदीवारी निर्माण, स्वास्थ्य उप केंद्र भवन का निर्माण एवं मरम्मति, स्टेडियम, जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों आदि, लाइब्रेरी निर्माण आदि से संबंधित विभिन्न प्राप्त प्रस्तावों को सर्व सहमति से अनुमोदित किया गया. बैठक में जिला परिषद अध्यक्षा पूनम देवी, पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन, उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:मोदी">https://lagatar.in/modi-ji-loot-is-happening-in-your-name-in-nepal-dont-do-diplomacy-through-agents-rabi-lamichhane/">मोदी

जी, नेपाल में आपके नाम पर लूट हो रही, एजेंटों के जरिए कूटनीति न करें : रबी लामिछाने
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही