Latehar : लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में कुत्तों ने हमला कर एक चीतल (हिरण की एक प्रजाति) को घायल कर दिया. बाद मे उसकी मौत हो गयी. घटना शनिवार सुबह की बताई गई है. दरअसल, सुबह में वन विभाग को ग्रामीणो ने सूचना दी कि गांव के कुछ कुत्ते एक चीतल को खदेड़ रहे हैं, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया है.
सूचना मिलते ही बालूमाथ वन विभाग की टीम सक्रिय हुई और घायल चीतल को रेस्क्यू कर बालूमाथ रेंज कार्यालय ले गई. विभाग के अधिकारियों ने चीतल का प्रथमिक उपचार कराया. वहां डॉक्टरों ने उसे र लातेहार स्थित पशु चिकित्सालय रेफर कर दिया. लातेहार ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. पशु चिकित्सकों की देखरेख में उक्त चीतल का पोस्ट मार्टम कर अंतिम संस्कािर किया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment