Search

लातेहारः पीडीजे की न्यायिक अधिकारियों संग बैठक, लोक अदालत की सफलता पर मंथन

पीडीजे ने राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निष्पादन करने के लिए अभी से ही नोटिस तामिला न प्री-सीटिंग की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया. विशेष रूप से सुलहनीय आपराधिक मामलों, दीवानी, बैंक ऋण, बिजली बिल न वैवाहिक विवादों जैसे मामलों को चिन्हित कर अधिक से अधिक नोटिस तामिला कराने पर जोर दिया.
 
पीडीजे शेषनाथ सिंह.

Latehar : लातेहार के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पीडीजे) सह डालसा अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने शनिवार को न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की. सिविल कोर्ट परिसर में हुई इस बैठक में आगामी नौ मई को आयोजित होने वाली इस साल की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता पर विचार-विमर्श किया गया.

पीडीजे ने राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निष्पादन करने के लिए अभी से ही नोटिस तामिला न प्री-सीटिंग की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया. विशेष रूप से सुलहनीय आपराधिक मामलों, दीवानी, बैंक ऋण, बिजली बिल न वैवाहिक विवादों जैसे मामलों को चिन्हित कर अधिक से अधिक नोटिस तामिला कराने पर जोर दिया.

 बैठक में लंबित मामलों को कम करने और आम जनता को सुलभ न्याय प्रदान करने के लिए तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं पर भी चर्चा की गई. बैठक में प्रधान न्यायाधीश (कुटुम्ब न्यायालय) सैयद सलीम फातमी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय संजय कुमार दुबे, एसीजेएम सह डालसा की प्रभारी सचिव कुमारी जीव, प्रभारी न्यायाधीश  उत्कर्ष जैन, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव, सचिव संजय कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

हिन्दी न्यूज, Hindi News ,  Latest news hindi, आज की ताजा खबर, jharkhand news, झारखंड न्यूज, Jharkhand breaking news, झारखंड ब्रेकिंग न्यूज,  रांची अपडेट, Ranchi Update, रांची न्यूज टुडे, Ranchi News today, झारखंड लेटेस्ट न्यूज, Jharkhand Latest News, Lagatar News, लगातार न्यूज
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही