Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः नीलांबर-पीतांबर के शहादत दिवस पर जल-जंगल-जमीन बचाने का संकल्प

लातेहार से सटे जोगनाटांड़ में आयोजित समारोह में मंचासीन अतिथि.

Latehar : लातेहार जिला मुख्यापलय से सटे जोगनाटांड़ समेत महुआडांड़, बरवाडीह व बालूमाथ प्रखंड में शनिवार को प्रथम स्वं़तंत्रता आंदोलन के अमर नायक नीलांबर-पीतांबर का शहादत दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया. इस मौके पर जल, जंगल व जमीन बचाने का संकल्पे लिया गया. साथ ही लोगों से शहीद नीलांबर-पीतांबर के आदर्शों पर चलने की अपील की गई.


लातेहार के जोगनाटांड़ में आयोजित शहादत दिवस समारोह में पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, भाजपा नेता राजधनी प्रसाद यादव, कांग्रेस के आफताब आलम, समाजसेवी जवाहर प्रसाद अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे. बैद्यनाथ राम ने कहा कि नीलांबर व पीतांबर दोनों वीर भाइयों ने अंग्रेजों के शोषण व अत्यााचार के खिलाफ आवाज उठाई और आदिवासियों को संगठित कर अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिये थे.


विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा  नीलांबर-पीतांबर आजादी के महानायक हैं. उन्हों ने देश की आजादी के लिए सर्वोच्च  बलिदान दिया. अंग्रेजों ने उन्हेंप छल से पकड़ कर फांसी पर चढ़ा दिया था.

 

https://lagatar.in/ranchi-kalpana-soren-inaugurates-17th-india-international-mega-trade-fair 


उधर, बरवाडीह के पुराने ब्लॉक परिसर में आयोजित समारोह का शुभारंभ नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया. मौके पर मुद्रिका सिंह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष  पूर्णिमा सिंह, पूर्व जिप सदस्य कन्हाई सिंह, ग्राम प्रधान मधेश्वरी सिंह, शिवनारायण सिंह, समाजसेवी श्यामली शर्मा आदि मौजूद थे.


बालूमाथ प्रखंड मुख्याूलय में आयोजित समारोह में खरवार भोगता समाज के प्रेम गंझू ने नीलाबर-पीतांबर की जीवनी से लोगों को अवग त कराया. कहा कि दोनों खरवार भाइयों ने अंग्रेजी हुकुमत की ईंट से ईंट बजा दी थी. उनके बलिदान को देश कभी नहीं भूला सकता. समारोह में जल, जंगल व जमीन बचाने का संकल्पा लिया गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही