Latehar: जिले में प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री किये जाने की शिकायत लगातार मिल रही थी. इसे लेकर पिछले दिनों महुआडांड़ प्रखंड मुख्यािलय के कई दवा दुकानों की जांच की गई. शुक्रवार को भी ड्रग्सा इंस्पेोक्टंर पूनम तिर्की के नेतृत्वह में ड्रग्स विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने महुआडांड़ के कई मेडिकल दुकानों पर औचक छापेमारी की.
छापेमारी टीम ने शहर के प्रसाद मेडिकल, राजश्री मेडिकल व किरण मेडिकल समेंत कई दुकानों में छापेमारी कर प्रतिबंधित दवाइयों की जांच की. इस दौरान कई दुकानों से दवाइयों के सैंपल लिए गए. ड्रग्स इंस्पेक्टर पूनम तिर्की ने बताया कि दवाइयों को जांच के लिए लैब भेजा जायेगा.
छापेमारी टीम ने दुकानों के लाइसेंस, दवाओं के स्टॉक रजिस्टर, बिलिंग रिकॉर्ड समेत अन्यड कई आवश्यक दस्तावेजों की जांच की. अधिकारियों ने मेडिकल दुकानदारों को किसी भी परिस्थिति में प्रतिबंधित या नशीली दवाइयों की बिक्री नहीं करने की हिदायत दी. कहा कि ऐसा करते पाये जाने पर दुकानदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment