Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः डीटीओ ने 59 वाहनों का काटा चालान, 1.21 लाख जुर्माना वसूला

डीटीओ ने बताया कि जांच के दौरान सात भारी वाहनों व 52 बिना हेलमेट के दुपहिया चलाने वालों का ऑनलाइन चालान काटा गया. एक वाहन जब्त  किया गया है. इन वाहनों से 1,21,500 रुपये जुर्माना वसूला गया.
Advertisement
Advertisement
वाहनों की जांच करती परिवहन विभाग की टीम.

Latehar : लातेहार डीटीओ उमेश मंडल के नेतृत्व में सोमवार को जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में एनएच-39 पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. टीम ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच की. डीटीओ ने बताया कि जांच के दौरान सात भारी वाहनों व 52 बिना हेलमेट के दुपहिया चलाने वालों का ऑनलाइन चालान काटा गया. एक वाहन जब्त  किया गया है. इन वाहनों से 1,21,500 रुपये जुर्माना वसूला गया.

 


डीटीओ ने वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की. कहा कि अधिकतर सड़क दुर्घटनायें यातायात नियमों का पालन  नहीं करने के कारण होती हैं. उन्होंेने वाहन मालिकों से क्षमता से अधिक माल की ढुलाई नहीं करने की हिदायत दी. कहा कि अपने वाहनों के सभी कागजात दुरुस्तह रखें. मौके पर जिला परिवहन कार्यालय के कई कर्मी मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही