Search

 
 
 

लातेहारः रेलवे जीएम ने बरवाडीह स्टेशन पर मोडिफाइड गार्ड ब्रेक वैन का किया उद्घाटन

रेलवे के जीएम छत्रसाल सिंह सोमवार को लातेहार जिले के बरवाडीह पहुंचे. उन्होंने बरवाडीह रेलवे स्टे्शन पर मोडिफाइड गार्ड ब्रेक वैन का उद्घाटन किया. यह गार्ड ब्रेक वैन स्टेरशन के प्ले टफार्म नंबर एक पर बना है.
 
बरवाडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे जीएम व अन्य.

Latehar :  पूर्व-मध्य रेलवे के जीएम छत्रसाल सिंह सोमवार को लातेहार जिले के बरवाडीह पहुंचे. उन्होंने बरवाडीह रेलवे स्टे्शन पर मोडिफाइड गार्ड ब्रेक वैन का उद्घाटन किया. यह गार्ड ब्रेक वैन स्टेरशन के प्ले टफार्म नंबर एक पर बना है. इसमें गार्ड के बैठने के लिए बेहतर व्यवस्था, उपकरण रखने की सुरक्षित जगह समेत अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.


इससे पहले बरवाडीह रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर स्थानीय रेल अधिकारियों ने जीएम व अन्यस वरीय अधिकारियों का स्वाागत किया. जीएम के साथ डीआरएम अखिलेश मिश्रा, जीएम के सेक्रेट्री सुमन कुमार व वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता रवीश कुमार भी थे. उद्घाटन के बाद जीएम ने आरओएच व बरवाडीह रेलवे स्टेुशन का निरीक्षण किया. शेड में चल रहे मरम्मत व रखरखाव के कार्यों का भी जायजा लिया. उन्होंटने पिछले माह जहां शंटिंग के दौरान एक इंजन गिर गया था, उस स्थाल का भी निरीक्षण किया.

 


इस मौके पर जीएम ने मीडिया से बातचीत की. बरवाडीह पहाड़ी शिव मंदिर जाने के रास्ते में फुट ओवरब्रिज निर्माण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंजने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में अभी तक नहीं है. चिरिमिरी रेल लाइन परियोजना के संबंध में बताया कि यह मामला दक्षिण-पूर्व रेलवे से संबंधित है. यहां दो से तीन एफएलएस (फाइनल लोकेशन सर्वे) स्वीकृत किए गए हैं. उसकी डीपीआर तैयार की जा रही है. मौके पर स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार द्विवेदी, आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश रंजन, बरवाडीह थाना प्रभारी अनुराग कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही