Search

 
 
 

लातेहार : आंधी व बारिश ने मचाई तबाही, कई घर क्षतिग्रस्त, सामान बर्बाद,  पेड़ भी उखड़े

जिले में रविवार की रात अचानक आई बारिश और आंधी ने जमकर तबाही मचायी है. कई क्षेत्रों में घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. वहीं तेज हवाओं के कारण कई पेड़ भी उखड़ गए हैं.
 
  • पेड़ गिरने के कारण 12 घंटे बाधित रही बिजली

Latehar :  जिले में रविवार की रात अचानक आई बारिश और आंधी ने जमकर तबाही मचायी है. कई क्षेत्रों में घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. वहीं तेज हवाओं के कारण कई पेड़ भी उखड़ गए हैं. 
 जिला मुख्‍यालय के जलता रोड में रानी शिवानी पोल्‍ट्री मुर्गा फार्म हाउस में इस आंधी व बारिश में सैकड़ों चूज़े और मुर्गियां मर गयी और शेड को काफी नुकसान पहुंचा है.

 

 

फार्म हाउस के संचालक पंचम प्रसाद ने बताया कि तकरीबन चार से पांच लाख रूपये का नुकसान हुआ है.वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय रोड में विकास कुमार के घर को काफी नुकसान पहुंचा है. आंधी में उसके घर का एस्बेस्टर्स उड़ गया. इसमें उन्‍हें तकरीबन एक लाख रूपये का नुकसान हुआ है. 

 

Uploaded Image


सदर प्रखंड के केड़ू ग्राम के सोनी देवी पति सुनील मोची के खपरैल घर को काफी नुकसान पहुंचा है. इस तूफान के कारण घर में रखे सामान नष्‍ट हो गये. बरवाडीह के कूटमू  चौक पर विनोद प्रसाद के होटल का एस्बेस्टर्स भी पूरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया. 

 


इसके अलावा सदर प्रखंड के तरवाड़ीह पंचायत के लूंडी गांव में सुनेश्वर सिंह का कच्‍चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया. घर की छत तेज आंधी में उड़ गई और अंदर रखा सारा सामान बारिश के पानी से खराब हो गया. इससे परिवार के सामने रहने और खाने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है. घटना की जानकारी मिलते ही लातेहार उप प्रमुख राजकुमार प्रसाद मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की.

 

पीड़ित परिवारों ने जिला प्रशासन से शीघ्र राहत व मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की. ग्रामीणों ने भी प्रशासन से तत्काल सर्वे कर प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने की अपील की है. 

 

12 घंटे तक बाधित रही बिजली 

जिला मुख्‍यालय के वन विभाग कार्यालय के पास एक पेड़ गिर जाने के कारण 12 घंटे तक शहर में बिजली सेवा बहाल हो सकी. मोंगर जाने वाली पथ में एक पेड़ गिर जाने के कारण यातायात बाधित हो गया. बाद में पेड़ को हटा कर यातायात बहाल किया गया.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही