Search

लातेहार : लगातार हो रही बारिश से घरों में घुसा पानी, बाजारटांड़ शेड हुआ जलमग्न

Latehar: लातेहार जिला में रविवार को हुई बारिश से शहर के कई इलाकों में पानी जम गया. शहर के बाइपास चौक में केश्वर अहरा रोड, अमवाटीकरपहाड़पुरी के कई नीचले इलाकों के घरों में पानी घुस गया. सबसे खराब हालत बाजारटांड़ की हो गयी. जहां बाजार समिति के द्वारा बनाये गये शेड व परिसर में पानी जम गया. जलजमाव से एक व्यापारी का तकरीबन 30 बोरा आलू भीग गया. जिसकी जानकारी मिलने पर वार्ड पार्षद जीतेंद्र पाठक बाजारटांड़ पहुंचे और जगह का मुआयना किया. उन्होंने बताया कि पानी की निकास की व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी जमा हो गया है. उन्होंने बताया कि कई बार नगर पंचायत समिति की बैठक में उन्होंने बाजारटांड़ में नाली का निर्माण व जर्जर शेड को बदलने का मुद्दा उठाया है. लेकिन उसके बाद भी अभी तक कोई पहल नहीं की गयी है. इसे भी पढ़ें:  बजट">https://lagatar.in/alamgir-said-in-the-budget-session-promotion-of-class-iv-employees-to-class-iii-will-happen-soon/">बजट

सत्र में बोले आलमगीर, जल्द होगी चतुर्थ वर्ग के कर्मियों की तृतीय वर्ग में प्रोन्नति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp