Search

 
 
 

लातेहार: सेवा पखवाड़ा के दौरान भाजपाइयों ने किया पौधारोपण

 
Latehar: सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार की अगुवाई में पौधारोपण किया गया. सदर प्रखंड के पांडेयपुरा पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 193 में पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री पंकज सिंह उपस्थित थे. इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज बदलती जलवायु एवं प्रदूषण का मुख्य कारण वनों की अंधाधुंध कटाई है. उन्होने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के तहत विभिन्न तिथियों को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत का विजन ले कर चल रहे हैं. हमें उनके इस अभियान में शामिल होना चाहिए. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-after-the-high-courts-decision-the-deputy-labor-commissioner-was-asked-to-clarify-the-position-of-the-telco-workers-union/">जमशेदपुर

: हाईकोर्ट के फैसले के बाद उपश्रमायुक्त से की गई टेल्को वर्कर्स यूनियन की स्थिति स्पष्ट करने की मांग

ग्लोबल वार्मिंग का प्रमुख कारण जलवायु परिवर्तन

वहीं बीएसएनएल राज्य एडवायजरी सलाहकार सह सांसद प्रतिनिधि (स्वास्थ विभाग) राजन तिवारी ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग का प्रमुख कारण तेजी से बदलता जलवायु परिवर्तन है. हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लेना चाहिए. इस मौके पर बूथ अध्यक्ष विमल राम, अनिल सिंह, अमलेश सिंह, आनंद सिंह, अश्विनी सिंह, विष्णु देव प्रसाद गुप्ता समेंत कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-बिहार">https://lagatar.in/man-eating-tiger-kills-farmer-anger-among-people-2/">बिहार

: हरहा नदी में मिली अफ्रीकन मांसहारी प्रजाति की मछली, जलीय जीवों के लिए खतरे की घंटी   
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही