Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : आठ अभ्यर्थियों ने जेपीएससी पीटी परीक्षा किया क्वालिफाई

Latehar:  नक्सल प्रभावित जिला लातेहार में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर इंटीग्रेटेड कोचिंग प्रोग्राम के तहत यूपीएससी, बीपीएससी, जेपीएससी और एसएससी आदि की कोचिंग क्लासेस चलायी गयी थी. जिला प्रशासन, लातेहार एवं हक एजुकेशनल व सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा कौशल विकास केंद्र लातेहार एवं सेंट जेवियर्स कॉलेज महुआडांड़ में (सत्र 2021-22) कोचिंग संपन्न किया गया. इसके छात्र पूर्व में यूपीएससी तथा जेपीएससी में अंतिम रूप से चयनित हुए थे. 11वीं जेपीएससी की प्राथमिक परीक्षा में इस संस्था से आठ अभ्यर्थियों ने पीटी एग्जाम क्वालिफाई किया. संस्था के डायरेक्टर एमए हक ने इन अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने मुख्य परीक्षा में सभी प्रकार के मटेरियल और मार्गदर्शन एवं अंतिम रूप से चयनित होने के लिए अपना सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई. चयनित अभ्यर्थियों में अजय कुमार, सोभनाथ ओड़ाउ, सोनी कुमारी, घनश्याम तूरी, मनोज कुमार, रागीब शमद, आफताब खान व नजीर अहमद खान का नाम शामिल है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-3250-cases-settled-in-lok-adalat/">रांची

: लोक अदालत में 3250 मामलों का हुआ निष्पादन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही