Search

 
 
 

लातेहार : झुंड से बिछड़े हाथी ने मचाया उत्पात, दो घरों को किया ध्वस्त

 
Garu (Latehar) : पलामू टाइगर रिजर्व के बारेसांढ़ प्रक्षेत्र के पहाड़कोचा गांव में रविवार की रात्रि करीब 12 बजे झुंड से बिछड़े एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने पहाड़कोचा गांव के गुलाबी खाखा एवं सुधीर खाखा के घर को ध्वस्त कर दिया और घर में रखे अनाज को भी चट कर गया. पीड़ितों ने वन विभाग से मुआवजा देने की मांग की है. रेंजर तरुण कुमार सिंह ने बताया कि सूचना प्राप्त होने के बाद तत्काल वनकर्मी को उक्त स्थल पर भेजकर पीड़ित परिवारों को राशन मुहैया करा दिया गया और क्षति का आंकलन किया गया है. वन विभाग द्वारा पीड़ित ग्रामीणों को सरकार के द्वारा तय प्रावधान के अनुसार कागजी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद क्षतिपूर्ति दी जाएगी. सूचना मिलने के बाद मुखिया सुभाष कुमार सिंह पीड़ितों के घर पहुंचे. उन्होंने वन विभाग से पीड़ित को तत्काल मदद पहुंचाने की मांग की. उन्होंने पीड़ित परिवारों की मदद भी की. इसे भी पढ़ें : RJD">https://lagatar.in/late-bahubali-leader-shahabuddins-wife-announces-she-or-her-son-will-contest-lok-sabha-elections-from-siwan/">RJD

को बड़ा झटका, शहाबुद्दीन की पत्नी ने सिवान ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही