Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : अंचल कार्यालय में सशक्तिकरण शिविर का आयोजन

latehar/Balumath : बारियातु प्रखंड अंचल कार्यालय परिसर में सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में यह विधिक सेवा शिविर लगाया गया. शिविर की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी ने की. सीजेएम मो अबदुल नसीर, बीडीओ दीपाली भगत और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुरेश राम बतौर मख्य अतिथि शामिल हुए. मख्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया. (पढ़ें, नक्सली">https://lagatar.in/maoist-nirbhay-got-a-reward-of-25-lakhs-after-the-surrender-of-naxalite-mithilesh-the-responsibility-of-the-district-sub-zone/">नक्सली

मिथिलेश के सरेंडर के बाद 25 लाख का इनामी माओवादी निर्भय को मिला जिलगा सब जोन का जिम्मा)

सीजेएम ने बाल विवाह, दहेज प्रथा  और अन्य चीजों की दी जानकारी

सीजेएम मो अबदुल नसीर ने बाल विवाह, दहेज प्रथा और डायन प्रथा के विषय में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने इसके सामाजिक दुष्परिणाम और इसके रोकथाम के लिए बनाये गये कानूनी प्रावधानों को विस्तार से बताया. शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाये गये थे. हालांकि प्रचार- प्रसार नहीं होने के कारण ग्रामीणों की संख्या बहुत ही कम थी. शिविर में मुखिया राजीव भगत व केदार गंझु आदि उपिस्थत रहे. इसे भी पढ़ें : पहली">https://lagatar.in/general-budget-will-be-presented-on-february-1/">पहली

फरवरी को पेश होगा आम बजट, लोगों के बीच चर्चा तेज, सब चाहते हैं महंगाई पर लगाम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही