Search

 
 
 

लातेहार : रसोई गैस की होम डिलीवरी कराएं: डीडीसी

उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने सभी रसोई गैस वितरक को गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी करने का निर्देश दिया है. अहमद  ने शुक्रवार को समाहरणालय के सभागार में जिले के सभी गैस एजेंसी प्रतिनिधियों के साथ बैठक की.
 
  • आगे कहा अनियमितता की शिकायत मिलने पर होगी कार्यवाई 

Latehar : उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद ने सभी रसोई गैस वितरक को गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी करने का निर्देश दिया है. अहमद  ने शुक्रवार को समाहरणालय के सभागार में जिले के सभी गैस एजेंसी प्रतिनिधियों के साथ बैठक की.

 


बैठक का मुख्य उद्देश्य गैस वितरण प्रणाली को पारदर्शी, सुचारू एवं प्रभावी बनाना था. बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त द्वारा सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा वितरण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

 

बैठक में विशेष रूप से गैस सिलेंडर डिस्ट्रीब्यूशन, लंबित आपूर्ति तथा होम डिलीवरी व्यवस्था की समीक्षा की गई. जिसमे उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इन सभी बिंदुओं की जांच कराने एवं आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सुविधा पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की अतिरिक्त वसूली या अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

 

इसके अतिरिक्त, लाभुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए होम डिलीवरी व्यवस्था को सुदृढ़ करने, निर्धारित दरों का पालन करने तथा शिकायत निवारण तंत्र को प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए. बैठक में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि वे प्रशासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम एवं सभी गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही