Search

 
 
 

Latehar : प्रवासी श्रमिक की मौत के बाद परिजनों को मिली 50 हजार की सहायता राशि

latehar News : अंतरराज्यीय प्रवासी मजदूर सर्वेक्षण एवं पुनर्वास योजना के तहत सोमवार को मृतक प्रवासी श्रमिक स्व. मंटू तुरी के आश्रित पिता संजय तुरी को 50 हजार रुपये का सहायता चेक सौंपा गया. पार्थिव शरीर को पैतृक गांव तक लाने में हुए खर्च के एवज में यह राशि अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी और श्रम अधीक्षक दिनेश भगत ने संयुक्त रूप से प्रदान की.
 
चेक दिया

Latehar News : सदर थाना क्षेत्र के सांसग (कैमा) गांव निवासी प्रवासी श्रमिक मंटू तुरी का निधन पिछले 11 नवंबर को तमिलनाडू में हो गया था. वह वहां मजूदरी करता था. मामला संज्ञान में आने के बाद उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर श्रम विभाग द्वारा उसके पार्थिव शरीर को तमिलनाडु से पैतृक निवास स्थान तक लाने की व्यवस्था की गई थी. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

अंतरराज्यीय प्रवासी मजदूर सर्वेक्षण एवं पुनर्वास योजना के तहत सोमवार को मृतक प्रवासी श्रमिक स्व. मंटू तुरी के आश्रित पिता संजय तुरी को 50 हजार रुपये का सहायता चेक सौंपा गया. पार्थिव शरीर को पैतृक गांव तक लाने में हुए खर्च के एवज में यह राशि अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी और श्रम अधीक्षक दिनेश भगत ने संयुक्त रूप से प्रदान की.

 

श्रम अधीक्षक ने प्रवासी श्रमिकों से अपील की कि रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाने से पहले वे श्रम विभाग में अपना निबंधन जरूर कराएं. इससे किसी भी आपात स्थिति में विभाग द्वारा श्रमिकों और उनके परिजनों को समय पर नियमानुसार सहायता मिल सकेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही