Search

 
 
 

लातेहार: यात्री बस व ट्रेलर में भीषण टक्कर, 13 घायल, 2 की हालत गंभीर

 
Latehar: लातेहार जिला के बालूमाथ थाना क्षेत्र के एनएच 22 पर चितरपुर ग्राम के पास एक यात्री बस व ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर हो गयी. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में बस में सवार 13 यात्री घायल हो गये हैं. पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बालूमाथ सीएचसी में लाया गया. डॉ सुरेश कुमार, डॉ पुरुषोत्तम कुमार व डॉ अशोक कुमार ने घायलों का इलाज किया. घायलों में शंकर उपाध्याय तथा चार माह का बच्चा आदित्य कुमार को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. शेष 11 यात्रियों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया.

बस चालक फरार

हादसे के बाद बस का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. घटना के संबंध में यात्रियों ने बताया कि रांची से चतरा जा रही सिंह वाहनी बस एक बोलेरो गाड़ी के ओवरटेक करने के दौरान बालूमाथ की ओर से जा रही एक ट्रेलर से टकरा गई. घायल यात्रियों में पिंकी कुमारी, अबुमाज सहरसा, शंकर उपाधयाय, सुमन कुमारी, विनोद कुमार शर्मा, दिपाली देवी बरवाडीह, सुरेन्द्र राम, आदित्य कुमार, निर्मल सिन्हा, अमिता देवी, सोनी खातून, मो सलीम, राजा कुमार का नाम शामिल है.  सुबह करीब सात बजे आईटीआई बस स्टैंड से सिंह वाहनी बस यात्रियों को लेकर चतरा के लिए रवाना हुई थी. बस में अधिकतर यात्री चतरा और अन्य स्थानों के लिए जानेवाले थे. इसे भी पढ़ें: बेगूसराय">https://lagatar.in/sushil-modi-said-on-begusarai-incident-rabri-devi-did-not-feel-the-pain-of-daughters/">बेगूसराय

कांड पर बोले सुशील मोदी, राबड़ी देवी ने नहीं महसूस किया बेटियों का दर्द
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही