Search

लातेहार : जमीन विवाद में मारपीट, दो घायल

Latehar: सदर थाना क्षेत्र के सांसग ग्राम में गत गुरूवार जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई. इस मारपीट में दूसरे पक्ष के डब्ल्यू खान उर्फ सबीर खान व कारू खान घायल हो गये. बताया जाता है कि पहल पक्ष के द्वारा डब्ल्यू खान खान के घर में तोड़फोड़ की गयी. पीड़ितों ने सदर थाना में प्राथमिकी के लिए एक आवेदन दिया है. उन्होंने अपने आवेदन में बताया है कि वे अपने घर में रात के तकरीबन एक बजे सोये हुए थे, इसी दौरान जिकरुल्लाह खान, अख्तर खान व सरताज खान समेत अन्य चार लोग उसके घर आये और उनके साथ लोहे की छड़ व अन्य धारदार हथियार के साथ उन पर हमला कर दिया. उनकी शोर गुल सुन कर परिवार के लोग बीच-बचाव करने लगे. इस बीच-बचाव के क्रम में उनके भाई जाबिर खान घायल हो गये. उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-intensification-of-coordination-between-trauma-center-transport-health-and-police-department/">हजारीबाग

: ट्रामा सेंटर, परिवहन, स्वास्थ्य व पुलिस विभाग के बीच समन्वय बनाने की पहल तेज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp