Search

 
 
 

लातेहारः दुकान में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

बालूमाथ थाना क्षेत्र के मुरपा मोड़ पर एक दुकान में आग लग गयी. इस घटना में दुकान में रखा सारा सामान जल गया. दुकादार को लाखों का नुकसान हुआ है. बताया जाता है कि आग शार्ट सर्किट लगी. घटना गुरुवार रात 12 बजे के बाद की है.
 
दुकान से उठती आग की लपटें.

Latehar : लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के मुरपा मोड़ पर एक दुकान में आग लग गयी. इस घटना में दुकान में रखा सारा सामान जल गया. दुकादार को लाखों का नुकसान हुआ है. बताया जाता है कि आग शार्ट सर्किट लगी. घटना गुरुवार रात 12 बजे के बाद की है.


जानकारी के अनुसार, सेरेगड़ा निवासी मो. सरफराज आलम की मुरपा मोड़ पर स्मार्ट रेडियम हाउस नामक दुकान है. सरफराज आलम रोज की तरह गुरुवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे. देर रात स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देखी. उन्होंने तत्काील इसकी सूचना पुलिस गश्ती दल को दी.

 


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय ग्रामीणों और व्यवसायियों की घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान जल चुका था.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.2

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही