Search

 
 
 

पब्लिक के साथ मधुर संबंध बनाना सामुदायिक पुलिसिंग का उदेश्य: लातेहार एसपी

एसपी कुमार गौरव ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग का मुख्य उदेश्य  पुलिस व पब्लिक के बीच मुधर संबंध बनाना है. एसपी  शुक्रवार को बालूमाथ थाना क्षेत्र के रामघाट बारा मैदान में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत फुटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे.
 
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते एसपी.

Latehar : लातेहार एसपी कुमार गौरव ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग का मुख्य उदेश्य पुलिस व पब्लिक के बीच मुधर संबंध बनाना है. एसपी  शुक्रवार को बालूमाथ थाना क्षेत्र के रामघाट बारा मैदान में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत फुटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे. इससे पहले उन्होंने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया.

 


एसपी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन से स्थानीय खिलाडि़यों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है. उनमें अनुशासन, एकता व भाईचारे की भावना विकसित होती है. बालूमाथ एसडीपीओ विनोद रवानी ने कहा कि खेल समाज को जोड़ने का कार्य करता है. थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की. इस प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लिया. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही