Search

 
 
 

लातेहारः जमीन सर्वे करने पहुंचे एनएलसी कर्मियों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, ड्रोन जब्त

बालूमाथ प्रखंड में जमीन का ड्रोन से सर्वे करने गये कर्मियों को ग्रामीणो ने बंधक बना लिया है. उनका ड्रोन भी जब्तो कर लिया है. ग्रामीणों ने बिना ग्रामसभा की अनुमति के गांव में घुस कर सर्वे करने के आरोप में उक्त कार्रवाई की है.
 
घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़.

Latehar : लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड में जमीन का ड्रोन से सर्वे करने गये कर्मियों को ग्रामीणो ने बंधक बना लिया है. उनका ड्रोन भी जब्तो कर लिया है. ग्रामीणों ने बिना ग्रामसभा की अनुमति के गांव में घुस कर सर्वे करने के आरोप में उक्त कार्रवाई की है.


वाकया बालूमाथ थाना क्षेत्र के धाधु ग्राम का है. यहां एनएलसी कंपनी की ओर से जमीन का ड्रोन सर्वे का कार्य कराया जा रहा था.  इस बात की जानकारी स्थाूनीय लोगो को हुई तो वे आक्रोशित हो गये. सर्वे वाले स्थाान पर जा कर देखा तो पाया कि दो युवक ड्रोन उड़ा कर सर्वे कर रहे थे. ग्रामीणों ने उन दोनो युवकों को बंधक बना लिया और उनका ड्रोन कैमरा व अन्य  डिवाइस को जब्त  कर लिया.

 


 ग्रामीणो ने इसकी जानकारी बालूमाथ के मकईटांड़ पुलिस पिकेट को दी. पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने उन दोनो पुलिस के हाथो सौंप दिया. हालांकि ग्रामीणों ने ड्रोन को पुलिस को नहीं सौंपा. ग्रामीणों ने पुलिस की मौजूदगी में ही ड्रोन को ग्राम प्रधान बिहारी यादव के पास सुरक्षति रख दिया. ग्रामीणों का कहना है कि सरकार के द्वारा ग्रामसभा को प्रदत्तद अधिकार के तहत बिना किसी अनुमति कोई भी कंपनी जमीन सर्वे या खनन कार्य नहीं कर सकती है. एनएलसी कंपनी बिना किसी सहमति के ड्रोन सर्वेक्षण समेत कई अन्य कार्य जबरन करना चाहती है.


मौके पर ग्राम प्रधान बिहारी यादव, रामवृक्ष उरांव, दशरथ यादव, गेंदा राम, वीरेंद्र यादव, कविलाश यादव, शंकर उरांव, तपेश्वर यादव, हरि यादव, मुकेश यादव, रामलाल उरांव, शिव कुमार यादव, रूपचम यादव, बालकसुन यादव, हाशिम मियां, मोती मियां, सचू यादव, छोटू खान, पंकज यादव समेत कई ग्रामीण मौजूद थे. एनएलसी को नार्थ धाधू (वेस्टच पार्ट) कोल ब्लायक आवंटित की गयी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही