Search

 
 
 

लातेहार : जन शिकायत निवारण में डीसी ने सुनी समस्याएं, समाधान का भरोसा दिया

शुक्रवारीय साप्ताहिक जन शिकायत निवारण में उपयुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के विभिन्न क्षेत्र से ग्रामीणों की समस्याओं को सुना. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आए ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा.
 

Latehar: शुक्रवारीय साप्ताहिक जन शिकायत निवारण में उपयुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने जिले के विभिन्न क्षेत्र से ग्रामीणों की समस्याओं को सुना. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आए ग्रामीणों ने अपनी अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. उपायुक्त ने सभी की समस्याएं सुनी और समाधान का भरोसा दिया. 


सदर प्रखंड के ग्राम गोवा (पोस्ट जालिम) निवासी सलीम अंसारी ने उपायुक्त को आवेदन सौंप कर रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की. उन्होंने बताया कि वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं और वर्तमान में बेरोजगार हैं. उन्होंने अपनी पारिवारिक स्थिति का उल्लेख करते हुए जीविकोपार्जन के लिए रोजगार उपलब्ध कराने का अनुरोध किया. 

 

उपायुक्त ने आवेदन पर संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया. जन शिकायत निवारण में मुख्य रूप से जमीन विवाद, क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने संबंधित, जमीन सीमांकन संबंधी जुड़े आवेदन आये. जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएं सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित कर सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन कर समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया. 


बता दें कि उपायुक्त के निर्देश पर आमजनों की समस्याओं के समाधान और शिकायत के निष्पादन के लिए जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही