Search

 
 
 

लातेहार : आरपीएफ बैरक के पास कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग, दहशत

 
  • धनबाद की कंपनी के द्वारा कराया जा रहा है नाली निर्माण
  • पुलिस ने एक खोखा बरामद किया
Latehar : रेलवे स्टेशन के सामने आरपीएफ बैरक से मात्र 50 फीट की दूरी पर शनिवार को अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की है. बता दें कि जिस जगह घटना को अंजाम दिया गया, वहां धनबाद के रंग बहादुर कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा नाली निर्माण व मिट्टी लेबलिंग का काम किया जा रहा है. कंपनी के सुपरवाइजर सुनील सिन्हा ने बताया कि पिछले पांच महीनों से काम चल रहा है. आज तक किसी के द्वारा कोई धमकी या लेवी की मांग नहीं की गयी. मजदूर प्रदीप कुमार और संजीत कुमार यादव ने बताया कि नाली निर्माण और मिट्टी लेबलिंग का काम चल रहा था. इसी बीच रेलवे कॉलोनी की ओर से लाल रंग की एक बाइक पर सवार चार लोग आये. काम के बारे में पूछताछ करने लगे. पांच -दस मिनट बाद हवाई फायरिंग करते उसी रास्ते से भाग गये. घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सह सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मजदूरों से पूछताछ की. पुलिस ने घटनास्थल से नाइन एमएम की गोली का एक खोखा भी बरामद किया है. थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. अपराधी बिना नंबर वाली बाइक से आये थे. उन्होंने शीघ्र ही अपराधियों को पकड़ने का दावा किया है. आरपीएफ के जवान घटनास्थल पर तब पहुंचे जब सदर थाना के पुलिस पदाधिकारी व जवान मजदूरों से घटना के बारे में पूछताछ करने के बाद लौटने की तैयारी में थे. इस पर सदर थाना पुलिस के एक पदाधिकारी ने नाराजगी भी जताई. इसे भी पढ़ें : मेन">https://lagatar.in/main-road-firing-incident-chhotu-was-the-most-wanted-criminal-of-garhwa-and-palamu-30-cases-were-registered-those-who-shot-were-also-identified/">मेन

रोड गोली कांड : गढ़वा और पलामू का मोस्ट वांटेड अपराधी था छोटू, 30 मामले थे दर्ज, गोली मारने वालों की भी हुई पहचान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही