Search

लातेहारः जनगणना का पहला चरण 1 मई से, डीसी ने लोगों से की सहयोग की अपील

प्रेसवार्ता में जानकारी देते डीसी संदीप कुमार.

Latehar : पूरे भारत में एक मई से जनगणना-2027 का पहला चरण शुरू हो रहा है. लातेहार जिले में इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. डीसी संदीप कुमार ने जिला वासियों से जनगणना कार्य में सहयोग की अपील की है. डीसी गुरुवार को अपने कार्यालय सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में जानकारी दे रहे थे. बताया कि जनगणना में दी गयी किसी भी प्रकार की जानकारी गोपनीय रहेगी.


डीसी ने कहा कि जनगणना के आंकड़े कल्यानणकारी योजनाओं, संसाधनों के वितरण व निवार्चन क्षेत्रों के परिसीमन कार्य के लिए आधार माने जाते हैं. जनगणना दो चरणों में होगी.  पहले चरण में मकान सूचीकरण व मकानों की गणना की जायेगा. एक मई से 15 मई तक स्वम-गणना की जायेगी. कोई भी व्यक्ति मोबाइल से se.census.gov.in पर स्व यं अपना विवरण भर सकेगा. प्रगणक के सत्यामपन के बाद इसे अंतिम रूप दिया जायेगा.

 


उन्होने बताया कि जनगणना में सभी जानकारी डिजिटल माध्याम (मोबाइल  एप) से जुटायी जायेगी. इसके लिए कुल 33 प्रश्नों  को सरकार ने अधिसूचित किया है.  इसके बाद 16 मई से 14 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर लोगों द्वारा दी गयी जानकारी सत्याईपित करेंगे. अगर आपने स्वह-गणना नहीं की है, तो प्रगणक आपके  मकान का सूचीकरण व मकानों की गणना करेंगे.


डीसी ने बताया कि जनगणना के दूसरे चरण मे अगले साल नौ फरवरी से 28 फरवरी तक जनसंख्यार गणना की जायेगी. भारत की जनगणना विश्वं की सर्वश्रेष्ठ  जनगणनाओं में मानी जाती है. यह विश्वक के बड़े प्रशासनिक कार्यों में शामिल है. इसे त्रुटिरहित और सटिक बनाना हम सबों का दायित्वश है. मौके पर डीडीसी सैयद रियाज अहमद, अपर समाहर्ता रामा रविदास, एस़डीओ अजय कुमार रजक, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लूक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन समेत अन्यर अधिकारी मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//