Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः रोड पार कर रहे अधेड़ की वाहन के धक्के से मौत, विरोध में सड़क जाम

शव रख सड़क जाम करते ग्रामीण.

Latehar : लातेहार जिले के हेरंहज प्रखंड में सड़क दुर्घटना में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान हेरहंज थाना क्षेत्र के ब्रहमोरिया ग्राम निवासी चंद्री उरांव के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि चंद्री उरांव ब्रहमोरिया चौक के पास सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. वाहन की रफ्तार काफी तेज थी.

 


दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी.  ग्रामीणों ने दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे.  समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण सड़क पर जमे हुए थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही