Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : पूर्व एमएलए अमित महतो ने खतियान के मुद्दे को लेकर मैराथन दौड़ का किया आयोजन

Latehar : खतियान की पहचान और रोजगार के सवाल पर खतियानी झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो ने लातेहार जिला मुख्यालय में 21 किलोमीटर का मैराथन दौड़ आयोजित किया. मैराथन दौड़ समाहरणालय मोड़ से करकट, गांधी कालेज व बाइपास चौक होते हुए पुन: समाहरणालय मोड़ पहुंची. लोगों को संबोधित करते हुए अमित महतो ने कहा कि खतियानियों को उनकी पहचान मिलनी चाहिए उनके साथ न्याय होना चाहिए और उन्हें रोजगार मिले. इसी मांग को लेकर वे प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 21 किलोमीटर की मैराथन दौड़ आयोजित कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :अंधकार">https://lagatar.in/future-in-darkness-12-posts-are-approved-for-government-pharmacy-work-is-going-on-from-5-professor-lecturer/">अंधकार

में भविष्य: राजकीय फार्मेसी के लिए12 पद स्वीकृत, 5 प्रोफेसर-लेक्चरर से चल रहा काम

कभी भाषा के नाम तो कभी आरक्षण के नाम भ्रमित किया जा रहा- अमित

अमित महतो ने कहा कि खतियानी युवकों की योग्यता का आंकलन करते हुए उन्हें नौकरी मिलनी चाहिए. हमें कभी भाषा के नाम पर तो कभी आरक्षण के नाम पर भ्रमित किया जाता है. इससे जहर घोलने का काम किया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि अब झारखंड के खतियानी जाग उठे हैं, उन्हें उनका हक देना होगा. मौके पर कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-light-clouds-after-hot-sun-till-afternoon-mercury-dropped-by-2-degrees/">धनबाद

: दोपहर तक तीखी धूप के बाद छाए हल्के बादल, 2 डिग्री गिरा पारा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही