Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : पतजंलि योगपीठ का स्थापना दिवस कार्यालय में मनाया गया

Latehar : जिले में स्थित पतंजलि कार्यालय में पतंजलि योगपीठ का स्थापना दिवस मनाया गया. इस अवसर पर पतंजलि महिला योग शिक्षिका, पतंजलि की जिला प्रभारी सुनीता गुप्ता और अन्य महिलाओं ने हवन कर विश्व शांति की कामना की. हवन कार्यक्रम का संचालन सुशीला साहु ने किया. मौके पर नवीन कुमार गुप्ता, आलोका देवी, कनक, लता, मंजू अग्रवाल, नवीन कुमार गुप्ता, वीरेंद्र प्रसाद, दीप्ति कुमारी, नयनतारा देवी, साधना देवी, कविता देवी, रोशनी कुमार, कमला गुप्ता, ज्योति देवी, कंचन देवी सहित कई लोग उपस्थित रहे. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/license-of-six-ration-dealers-canceled-in-ranchi-district/">रांची

जिले में छह राशन डीलरों के लाइसेंस रद्द)

पतंजलि योगपीठ अपने उद्देश्यों को पूरा करने में रहा सफल

सुनीता गुप्ता ने कार्यक्रम के संबोधन में कहा कि 5 जनवरी 2006 को बाबा रामदेव और आचार्य बाल कृष्ण ने हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ की स्थापना की थी. योगपीठ की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ रखना, भारतीय और स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देना और विदेशी सामग्रियों पर निर्भरता खत्म करना था. पतंजलि योग पीठ अपने उद्देश्यों को पूरा करने में सफल रहा. कहा कि पतंजलि योगपीठ ने आज हर क्षेत्र में हर जगह अपनी उपलब्धि दर्ज की और स्वदेशी भारत के अभियान को आगे बढ़ाने का काम किया. इसे भी पढ़ें : वैशाली">https://lagatar.in/42-houses-burnt-to-ashes-in-vaishalis-rustampur/">वैशाली

के रुस्तमपुर में लगी भीषण आग, 42 घर जलकर खाक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही