Search

 
 
 

लातेहारः आर्केस्ट्रा देखने गई लड़की से सामूहिक दुष्कर्म

 
Latehar  : जिले के लातेहार थाना क्षेत्र में एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया गया है. घटना शुक्रवार की देर रात की है. जानकारी के मुताबिक नाबालिग आर्केस्ट्रा देखने गई हुई थी, तभी घटना को अंजाम दिया गया. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पीड़िता का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करायी गयी. इसे भी पढ़ें - जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-illegal-liquor-business-busted-under-the-guise-of-hotel-in-kalajharia-of-karmatand/">जामताड़ा

: करमाटांड़ के कालाझरिया में होटल की आड़ में अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़

रेलवे स्टेशन में घटना का दिया गया अंजाम 

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात लातेहार स्टेशन के इलाके में आर्केस्ट्रा का आयोजित किया गया था. उसी कार्यक्रम को देखने नाबालिग आई थी. रात को वह ट्रेन से वापस घर जाने के लिए एक युवक के साथ स्टेशन के पास बैठी हुई थी. इसी दौरान शराब के नशे में लगभग 10 की संख्या में युवक स्टेशन पहुंचे और लड़की के साथ बदतमीजी करने लगे. जब लड़की के साथ बैठे युवक ने इसका विरोध किया तो लड़कों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी. किसी तरह युवक आरोपियों के चंगुल से निकल कर भागा. इसके बाद बदमाशों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसे भी पढ़ें - चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-state-working-committee-member-of-bjp-mahila-morcha-wrote-a-letter-to-the-railway-minister-regarding-the-construction-of-underpass-in-danti/">चक्रधरपुर

: BJP महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने दांती में अंडरपास निर्माण को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही